Breaking News

काशीपुर :खेल महाकुंभ में एच एस मैमोरियल स्कूल के छात्रों को शानदार प्रदर्शन पर किया गया सम्मानित

@शब्द दूत ब्यूरो (28 अक्टूबर 2021)

काशीपुर ।  अंडर 14 ‘महाकुंभ’ के तहत आयोजित फुटबाल प्रतियोगिता में एच एस मैमोरियल स्कूल ने महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की। काशीपुर स्टेडियम में खेले गए मैच में जिसमें एच्. एस. मैमोरियल स्कूल के छात्रों ने फाइनल में जगह बनाई।

एच.एस.एम. स्कूल की टीम से संजय,आदर्श,अनुभव, धर्मेंद्र,ऋषभ,मनिंदर,हार्दिक, हर्षित,सुखमन और यशराज ने हिस्सा लिया।  इनमें से छह छात्र-कैप्टन धर्मेंद्र,ऋषभ, आदर्श,मनिंदर,सनी और नमन  जिला स्तर की टीम में जगह बनाई। इस उपलब्धि पर एच.एस.एम.स्कूल की पूरी टीम को सिल्वर मेडल से सम्मानित किया गया।

इसमें जूनियर टीम एफ.सी.के.को हराकर सेमीफाइनल में और सीनियर टीम के.आई.सी.को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाने में सफल हुई। इस ‘महाकुंभ’ खेल में सफलता हासिल करने वाले सारे विद्यार्थियों को विद्यालय की प्रबंधिका श्रीमती उमा वात्सल्य और प्रबंधक विनोद वात्सल्य ने हौसला बढ़ाते हुए सम्मानित किया और एच् एस एम स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष पांडा एवं उप प्रधानचार्य श्रीमती साबित मिश्रा ने सभी खिलाड़ियों को आगे आने वाले खेलों में अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-