Breaking News

उत्तराखंड: गोविंद सिंह कुंजवाल का बड़ा बयान, भाजपा के छह विधायक कांग्रेस के संपर्क में

@शब्द दूत ब्यूरो (17 अक्टूबर, 2021)

उत्तराखंड की राजनीति में नेताओं-विधायकों के इधर से उधर जाने का दौर अभी थमा नहीं है। इस बीच उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने बीजेपी के छह विधायकों की ‘घर वापसी’ का दावा किया है।

विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि बीते दिनों राहुल गांधी के नेतृत्व में यशपाल आर्य और उनके बेटे की कांग्रेस में ‘घर वापसी’ हुई थी। जबकि बीजेपी के छह विधायक और कांग्रेस के संपर्क में हैं। जो जल्द ही हाईकमान के निर्णय के बाद कांग्रेस ज्वॉइन करेंगे।

गोविंद सिंह कुंजवाल के इस बयान के बाद प्रदेश में एक फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने कहा कि कांग्रेस का लगातार ग्राफ बढ़ रहा है और 2022 में उत्तराखंड में कांग्रेस की सरकार आ रही है।

उन्होंने कहा कि फिलहाल बीजेपी के 6 विधायक कांग्रेस के संपर्क में हैं, जिस पर अंतिम निर्णय आलाकमान द्वारा लिया जाएगा। आलाकमान की हरी झंडी के बाद यह लोग कांग्रेस का दामन थामेंगे।

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-