Breaking News

ब्रेकिंग :घर में घुसकर परिवार पर धारदार हथियारों से हमला, मां बेटी की मौत, पिता गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

बेखौफ अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद हैं कि घर में घुसकर धारदार हथियारों से पूरे परिवार पर हमला बोल दिया। 

@शब्द दूत ब्यूरो (13 अक्टूबर 2021)

प्रयागराज ।  मियां का पूरा गांव में बीती रात घर में सो रही मां-बेटी की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी। हमला पूरे परिवार पर किया गया जिसमें लड़की का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया उसे एक चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती रात बजरंग बहादुर अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। रात में किसी समय अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी प्रेमा देवी, बेटी तनु व उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें उसकी बेटी और पत्नी की मौत हो गई। बेटी इंटरमीडिएट की

आज सुबह जब पड़ोसियों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पाते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटना को लेकर लोगों से पूछताछ की। घायल बजरंग को तत्काल शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। 

पुलिस ने घटना की छानबीन के लिए कई टीमों का गठन किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक जल्द ही घटना का खुलासा किया जायेगा। 

 

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-