@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (08 अक्टूबर, 2021)
अफगानिस्तान के कुंदुज शहर के मस्जिद में हुए विस्फोट में कम से कम 50 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। कुंद्रुज सेंट्रल हॉस्पिटल के एक डॉक्टर ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘अब तक हमें 35 शव मिल चुके हैं और 50 से अधिक घायल इस समय अस्पताल में हैं।’
एक सूत्र ने बताया कि एक अन्य अस्पताल में 15 लोगों के शव मिले हैं। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने इससे पहले बताया था कि कुंदुज के हमारे शिया हमवतन की मस्जिद में हुए धमाके में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हुई है और घायल हुए हैं।फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

