Breaking News

अफगानिस्‍तान के कुंदुज शहर की मस्जिद में विस्‍फोट, 50 लोगों की मौत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (08 अक्टूबर, 2021)

अफगानिस्‍तान के कुंदुज शहर के मस्जिद में हुए विस्‍फोट में कम से कम 50 लोगों को जान गंवानी पड़ी है। कुंद्रुज सेंट्रल हॉस्पिटल के एक डॉक्‍टर ने नाम उजागर न करने की शर्त पर कहा, ‘अब तक हमें 35 शव मिल चुके हैं और 50 से अधिक घायल इस समय अस्‍पताल में हैं।’

एक सूत्र ने बताया कि एक अन्‍य अस्‍पताल में 15 लोगों के शव मिले हैं। तालिबान के प्रवक्‍ता जबीहुल्‍लाह मुजाहिद ने इससे पहले बताया था कि कुंदुज के हमारे शिया हमवतन की मस्जिद में हुए धमाके में बड़ी संख्‍या में लोगों की मौत हुई है और घायल हुए हैं।फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्‍मेदारी नहीं ली है।

Check Also

काशीपुर :अगले दो दिनों में फिर शुरू होगा लक्ष्मीपुर माइनर का काम, नहीं तोड़ा जायेगा कोई स्थायी निर्माण, महापौर दीपक बाली ने स्थलीय निरीक्षण के बाद दिलाया भरोसा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (29 सितंबर 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-