Breaking News

भाजपा विधायक ने पश्चाताप में मुंड़वाया सिर, फिर छोड़ दी पार्टी और मंदिर जाकर किया शुद्धिकरण यज्ञ

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (06 अक्टूबर, 2021)

लंबे समय से बीजेपी के नेता और त्रिपुरा के सूरमा निर्वाचन क्षेत्र से विधायक रहे आशीष दास ने राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के “कुकर्मों के लिए पश्चाताप” में अपना सिर मुंड़वा लिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के नजदीक स्थित कोलकाता के प्रसिद्ध कालीघाट मंदिर में जाकर यज्ञ किया। उन्होंने पार्टी छोड़ने की भी घोषणा की।

विधायक ने त्रिपुरा की सत्ताधारी बीजेपी पर राज्य में ‘राजनीतिक अराजकता’ को बढ़ावा देने का आरोप लगाया और कहा कि राज्यवासी राज्य सरकार के कामकाज और प्रदर्शन से नाखुश हैं, इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया है।

आशीष दास पिछले दो साल से त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देव के घोर आलोचक रहे हैं। उन्होंने पहले भी ममता बनर्जी की तारीफ की थी और कहा था कि वह प्रधानमंत्री पद के लिए सबसे ज्यादा योग्य हैं। ऐसी अटकलें हैं कि दास जल्द ही तृणमूल कांग्रेस में शामिल होंगे, जिसकी नजर त्रिपुरा चुनाव पर है। गौरतलब है कि 2023 की शुरुआत में त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने हैं।

Check Also

लकड़ी के चूल्हे के फायदे: परंपरा, स्वास्थ्य और पर्यावरण से जुड़ी एक उपयोगी व्यवस्था

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 मार्च 2026) भारत के ग्रामीण और पहाड़ी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-