Breaking News

ब्रेकिंग :उत्तराखंड में बड़ा हादसा, नदी में नहाने गई तीन महिलायें बही, तलाश जारी

@शब्द दूत ब्यूरो (3 अक्टूबर 2021)

देहरादून । हरियाणा से परिजनों के साथ उत्तराखंड घूमने आई एक युवती और दो महिलाएं आज सुबह रायवाला में गीताकुटीर घाट पर नहाने के दौरान बह गई। तीनों महिलाओं का पता नहीं चल पाया है। एस डी आर एफ और पुलिस मौके पर है तथा तीनों की तलाश जारी है। 

तीनों महिलायें व उनके परिजन रात में एक आश्रम में थी। आज सुबह करीब 5:00 बजे जब वह कुटीर घाट पर नहाने के लिए पहुंची तो देखते ही देखते बह गई, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक बहने वालों में 24 वर्षीय नेहा पुत्री सतवीर सिंह और कुसुम 36 वर्ष पत्नी राजेश और सीमा पत्नी नरेंद्र उम्र 34 वर्ष सोनीपत हरियाणा निवासी है। तीनों की बहने की सूचना के बाद पुलिस और एसडीआरएफ ने खोजबीन शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन एसडीआरएफ ने खोजबीन जारी रखी लेकिन तीनों का कहीं कोई पता नहीं चला।

Check Also

काशीपुर: छात्रा ने सीएम धामी से जब पूछा चार सालों में 35 हजार नौकरियां दे दीं, रफ्तार कम करिए ताकि हमारे लिए भी अवसर बचें ,तब क्या जबाब दिया मुख्यमंत्री ने? देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 सितंबर 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-