Breaking News

काशीपुर विधायक की प्रेस कांफ्रेंस : पूर्व विधायक व भाजपा नेता पर जुबानी हमला, राजीव अग्रवाल चुप बैठना चाहें तो जे एस नरूला नहीं बैठने देंगे, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (28 सितंबर 2021)

काशीपुर । पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल और भाजपा नेता जे एस नरूला मेरी छवि धूमिल करने के लिए अनर्गल हथकंडे अपना रहे हैं। मेरे खिलाफ बगैर किसी कानूनी ठोस आधार के चुनाव याचिका दायर की। लेकिन जीत अंत में सच्चाई की हुई। अपने कार्यालय में बुलाई गई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा विधायक हरभजन सिंह चीमा ने अपनी ही पार्टी के राजीव अग्रवाल और जे एस नरूला पर निशाना साधा।

विधायक चीमा ने कहा कि राजीव अग्रवाल और जे एस नरूला ये दोनों इतनी भी समझ नहीं रखते और अपनी ही पार्टी के विधायक के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी करते हैं। विधायक चीमा ने कहा कि यदि राजीव अग्रवाल चुप भी बैठना चाहें तो जे एस नरूला उन्हें चुप नहीं बैठने देंगे। उन्होंने कहा कि ये दोनों भारतीय जनता पार्टी से कितनी बार निकाले जा चुके हैं।

शहर में अमृत योजना के तहत सड़कों पर पेयजल व्यवस्था के लिए जल निगम ने कई स्थानों पर सड़कों को खोद दिया है। कई बैठकें कर इन सड़कों की मरम्मत के लिए जल निगम को बताया गया लेकिन इनक दद्वारा खुदाई से सडकें ध्वस्त हो गई। चीमा ने बताया कि जल निगम के अनुसार संबंधित कार्य के प्रति नगर निगम को राशि का भुगतान किया गया है। अतः मरम्मत की जिम्मेदारी नगर निगम की होती है। चीमा ने बताया कि  निगम को किया गया भुगतान मरम्मत में होने वाले खर्च के सापेक्ष बहुत कम है।

आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी को लेकर पूछे जाने पर विधायक चीमा ने कहा कि उन्होंने कभी भी टिकट के लिए दावेदारी नहीं की। अलबत्ता पहली बार सन 2002 में जब चुनाव हुए थे तब जरूर उन्होंने दावेदारी जताई थी। उसके बाद उनके किये विकास कार्यों की वजह से से पार्टी ने उन्हें उम्मीदवार बनाया। उन्होंने जोर देकर कहा कि टिकट देने का निर्णय पार्टी का है। चीमा ने स्पष्ट रूप से खुद के चुनाव लड़ने की दावेदारी को पार्टी पर छोड़ दिया है। 

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-