Breaking News

खरी – खरी :काशीपुर के बयानबहादुर कांग्रेस नेता चुनाव में जमानत जब्त करायेंगे? कौन हैं वह?

@शब्द दूत ब्यूरो (22 सितंबर 2021)

काशीपुर । आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से दावेदारी करने वाले कुछ स्थानीय नेताओं ने देश और प्रदेश के नेता के साथ सेल्फी और उनके जन्म दिन पर शुभकामनाएं देने को टिकट पाने की पात्रता समझ लिया है। ऐसे चापलूस नेता जनता से मिलने के स्थान पर इन्हीं नेताओं के भरोसे विधायक बनने के ख्वाब देख रहे हैं। दरअसल इन तथाकथित वरिष्ठ नेताओं की वजह से इस बार फिर काशीपुर से कांग्रेस के विधायक चुने जाने की संभावनायें क्षीण हो गई है।

लेकिन कुछ स्थानीय नेता जरूर इस मामले में गंभीर हैं। यहाँ नाम देने की जरूरत नहीं है। दरअसल लगातार बयानबाजी करने वाले कांग्रेसी बयानबहादुरों को शहर की जनता अच्छी तरह से पहचानती है। ये बयानबहादुर चापलूस नेता पार्टी के गंभीर और जनता के जाने पहचाने नेताओं के लिए कई बार असमंजस की स्थिति पैदा कर देते हैं। इन तथाकथित स्थानीय नेताओं की राजनीति का स्तर सिर्फ इतना है कि शहर में रहकर एक लंबा चौड़ा बयान नरेंद्र मोदी से लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को कोसते हुये दे दिया जाता है। बस हो गई पार्टी के प्रति निष्ठा और टिकट की मजबूत दावेदारी।

देहरादून जाकर या पार्टी के वरिष्ठ नेता से दिल्ली में जाकर मिलना और उसके फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के साथ उसका विवरण भी दिया जाता है। जिसमें काशीपुर विधानसभा क्षेत्र तो छोड़ दीजिये पूरे उत्तराखंड प्रदेश की राजनीति पर वह गहन चर्चा करते हैं।

अब बात करें जनता की तो जनसामान्य को उनके ऐसे फोटो और विवरण को देखकर हंसी आना स्वाभाविक है। यहाँ यह स्पष्ट करना जरूरी है कि कुछ स्थानीय नेता इन तथाकथित बयानबहादुरों के मुकाबले जनता को ज्यादा महत्व देते हैं। कांग्रेस के लिए ऐसे बयानबहादुर नेता आने वाले चुनाव में समस्याएं खड़ी कर देते हैं।

शहर में मुश्किल से पांच या छह स्थानीय कांग्रेस नेता हैं जिनकी दावेदारी को जनता गंभीरता से लेती है। अन्यथा पच्चीस से तीस ऐसे नेता हैं जो खुद को काशीपुर से कांग्रेस का होने वाला विधायक मान चुके हैं। यही पच्चीस तीस नेता यहाँ कांग्रेस में रहते हुए पार्टी की जड़ खोदने में लगे हुए हैं। हालांकि प्रकट में ये नेता मान चुके हैं कि शहर की जनता उनके साथ है। सही मायनों में अगर देखा जाए तो ऐसे स्वयंभू तथाकथित वरिष्ठ नेता यहाँ कांग्रेस की जमानत तक जब्त कराने में सहायक सिद्ध होंगे। 

 

 

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-