Breaking News

महिला कांस्टेबल ने रिवॉल्वर लेकर वीडियो बनाया, विभाग को देने होंगे 1.82 लाख रुपए, दिया इस्तीफा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (15 सितंबर 2021)

इंस्टाग्राम पर वर्दी में रिवाल्वर लेकर रंगबाजी का वीडियो पोस्ट करने के बाद सुर्खियों में आईं आगरा में तैनात सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। साथ ही विभाग ने प्रियंका मिश्रा को नोटिस तामील कराया है। जिसमें प्रियंका को 1.82 लाख रुपये पुलिस विभाग में जमा करने होंगे। इसमें से 1.52 लाख रुपये सरकार ने उनकी ट्रेनिंग पर खर्च किए थे।

मूलतः औरेया जिले की रहने वाली निवासी प्रियंका दस अक्टूबर 2020 में पुलिस में सिपाही पद पर भर्ती हुईं थीं। 24 अगस्त को प्रियंका का वर्दी में रिवाल्वर वाले वीडियो के वायरल होने के बाद उन्हें लाइन हाजिर किया गया था। प्रियंका ने 31 अगस्त को एसएसपी को अपना इस्तीफा सौंपा था। प्रियंका का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है।

एसएसपी मुनिराज ने बताया कि पुलिस नियमावाली के अनुसार उनका इस्तीफा स्वैच्छिक सेवनिवृत्ति की श्रेणी में नहीं आता। ऐसी स्थिति में कर्मचारी से ट्रेनिंग का खर्चा वसूला जाता है। सरकारी रिकार्ड के अनुसार प्रियंका ने 225 दिन तक ट्रेनिंग की थी। प्रतिमाह उनकी ट्रेनिंग पर 20280 रुपये खर्च हुए थे। ट्रेनिंग में खर्च हुए 1.52 लाख रुपये सहित उन्हें 1.82 लाख रुपये जमा करने का नोटिस दिया गया है।

Check Also

महिला दिवस पर काशीपुर में “अधिवक्ता संवाद” का आयोजन, महिला सशक्तिकरण में न्यायालय और अधिवक्ताओं की भूमिका पर चर्चा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 मार्च 2026) काशीपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-