Breaking News

अरविंद केजरीवाल फिर से चुने गए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर, 2021)

आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में अरविंद केजरीवाल को फिर से राष्ट्रीय संयोजक चुना गया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को हुई मीटिंग में पदाधिकारियों ने सीएम केजरीवाल पर एक बार फिर से भरोसा जताया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पंकज गुप्ता को सचिव और एनडी गुप्ता को कोषाध्यक्ष चुना गया है। एनडी गुप्ता दिल्ली से राज्यसभा सदस्य हैं। जबकि पंकज गुप्ता पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।

बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जब से पार्टी का गठन हुआ है तब से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक हैं। दिल्ली में इस समय कैबिनेट मंत्री गोपाल राय पार्टी के प्रदेश संयोजक हैं।

कार्यकारिणी में सीएम केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत कुल 34 नेताओं को जगह दी गई है। इनमें उन राज्यों के नेता भी शामिल हैं जहां पर आगामी विधानसभा चुनाव होने हैं।

   

Check Also

हरिद्वार में फिर चला धामी सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त अब तक 590 अवैध मजारें हटाई गईं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी भूमि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-