Breaking News

ब्रेकिंग :बादल फटने से तीन नाबालिगों सहित चार की मौत, एक लापता

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (12 सितंबर, 2021)

जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में आसमान से बरसी आफत के चलते चार लोगों की मौत हो गई और एक शख्स फिलहाल लापता बताया जा रहा है। प्रशासन ने चारों मृतकों के शवों को बरामद कर लिया है और लापता शख्स को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बारामूला जिले में हुई सभी लोगों की मौत बादल फटने की घटना के कारण हुई बताई जा रही है।

बताया जा रहा है इस घटना में एक शख्स लापता भी है, जिसकी तलाश की जा रही है। वहीं बादल फटने की घटना के कारण बड़ी संख्या में पशु भी प्रभावित हुए हैं। जम्मू कश्मीर आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक, चार मृतकों में से तीन नाबालिग हैं।

   

Check Also

श्रीराम संस्थान, काशीपुर में ग्राहक संतुष्टि पर प्रबंधन विकास कार्यक्रम आयोजित, 40 बैंककर्मियों ने लिया हिस्सा

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 अक्टूबर 2026) काशीपुर। श्रीराम संस्थान, काशीपुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-