Breaking News

भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप, शीर्ष नेतृत्व दिल्ली तलब

@शब्द दूत ब्यूरो (13 सितंबर, 2021)

भाजपा की सेंधमारी से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। उत्तरकाशी के पुरोला विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने के बाद अब कांग्रेस की चिंताएं बढ़ गईं हैं। बताया जा रहा है कि पुरोला विधायक के भाजपा में जाने की भनक तक नहीं लग पाने से नाराज आलाकमान ने शीर्ष नेतृत्व को दिल्ली तलब कर लिया है। भविष्य में ऐसा न हो और भाजपा की सेंधमारी का तोड़ निकलने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस के कुछ बड़े नेता दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं और कुछ शाम को रवाना होने वाले हैं।

सूत्रों के मुताबिक उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल दिल्ली पहुंच गए हैं। ऐसी सूचना है कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी दिल्ली रवाना हो जाएंगे। इन नेताओं की अचानक दिल्ली रवानगी को विधायक राजकुमार के भाजपा में शामिल होने से जोड़कर देखा जा रहा है।

बता दें कि उत्तरकाशी के पुरोला से कांग्रेस विधायक राजकुमार भाजपा में शामिल हो गए हैं।
एक सप्ताह के भीतर भाजपा में शामिल होने वाले राजकुमार उत्तराखंड के दूसरे विधायक हैं। इससे पहले कांग्रेस के समर्थन से जीते निर्दलीय विधायक प्रीतम सिंह पंवार भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं।

   

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-