Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि) उत्तराखंड के राज्यपाल बने

@ नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (10 सितंबर 2021)

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (रिटायर्ड) को उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनाया गया है। उनके उत्तराखंड का नया राज्यपाल बनने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने बधाई दी है।

बीती शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कई प्रदेशों में नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी। उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब, नागालैंड के राज्यपाल आरएन रवि को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

   

Check Also

काशीपुर: छात्रा ने सीएम धामी से जब पूछा चार सालों में 35 हजार नौकरियां दे दीं, रफ्तार कम करिए ताकि हमारे लिए भी अवसर बचें ,तब क्या जबाब दिया मुख्यमंत्री ने? देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 सितंबर 2026) काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-