Breaking News

ब्रेकिंग :मजदूरों से भरा मिनी ट्रक पलटा, 12 की मौत

@शब्द दूत ब्यूरो (20 अगस्त 2021)

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में सड़क निर्माण में लगे 12 मजदूरों की मिनी ट्रक पलटने से दर्दनाक मौत हो गई। सभी मजदूरों को नागपुर मुंबई एक्सप्रेस वे परियोजना के लिए लाया जा रहा था। सभी मजदूर यूपी बिहार के रहने वाले हैं।

जानकारी के अनुसार ये हादसा दूसारबिड गांव के पास ताड़ेगांव फाटे पर हुआ।  वाहन में कुल 16 मजदूर सवार थे। यह ट्रक हाईवे के लिए स्टील की ढुलाई करता था। 

 

बुलढाणा के पुलिस अधीक्षक अरविंद चावरिया के अनुसार कि वाहन तेज रफ्तार से जा रहा था और सड़क पर एक बड़े गड्ढे के कारण पलट गया। हादसे में 12 श्रमिकों की मौत हो चुकी है और अन्य घायल हैं। सूचना मिलते ही किंगोन राजा पुलिस थाने की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य किया गया। कुछ घायलों को समीपवर्ती जालना जिले के सरकारी अस्पताल ले जाया गया है, जबकि कुछ को सिंधखेड़राजा अस्पताल में दाखिल किया गया है।

   

Check Also

हिस्ट्रीशीटर व हत्या आरोपी को भाजपा का जिलामंत्री बनाए जाने पर विवाद, 2008 हत्या कांड से जुड़ा नाम फिर चर्चा में

🔊 Listen to this भारतीय जनता पार्टी की जिला स्तरीय कार्यसमिति इन दिनों विवादों के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-