Breaking News

उत्तराखंड: नौ अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी

@शब्द दूत ब्यूरो (6 अगस्त, 2021)

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए नौ अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश तथा आकाशीय बिजली की गर्जना की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने सात को भी पर्वतीय क्षेत्रों में तीव्र बौछार, आकाशीय बिजली गिरने मध्यम बारिश की संभावना है।

आठ अगस्त को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, चम्पावत, पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं तीव्र बौछार के साथ भारी बारिश का येलो अलर्ट है। नौ को भी इन्हीं जिलों में भारी बारिश के साथ तीव्र बौछार होने के चलते येलो अलर्ट रहेगा।

 

Check Also

छात्र आंदोलन से खुली कलई के बाद एनटीए में 47 बर्खास्तगी और नई भर्तियां, संविदा के भरोसे पर थी महत्वपूर्ण परीक्षा व्यवस्था, आखिर युवाओं के भविष्य के साथ यह प्रयोग कब तक?

🔊 Listen to this @विनोद भगत राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) में 47 अधिकारियों को हटाए …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-