Breaking News

बड़ी खबर :प्रीतम सिंह बने नेता प्रतिपक्ष, गणेश गोदियाल उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाये गये

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (22 जुलाई 2021)

प्रीतम  सिंह को कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी से मुक्त कर नेता प्रतिपक्ष बना दिया गया है और गणेश गोदियाल को नया अध्यक्ष बना दिया है।

कांग्रेस हाईकमान ने साथ ही चार कार्यकारी अध्यक्ष भी बना दिये हैं। पार्टी ने उत्तराखंड में चार कार्यकारी अध्यक्षों को भी मनोनीत किया है। कुमाऊँ से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तिलकराज बेहड़ कांग्रेस के युवा नेता भुवन कापड़ी जीतराम तथा रंजीत रावत को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। 

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष प्रदीप टम्टा उपाध्यक्ष तथा दिनेश अग्रवाल को संयोजक बनाया गया है। वहीं आर्येन्द्र शर्मा कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। 

 

Check Also

सीएम धामी ने चैती मेला परिसर में दोहराया उत्तराखंड को विकसित राज्य बनाने का संकल्प, भजन संध्या में पहुंचे मुख्यमंत्री

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर। चैती मेले के समापन …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-