Breaking News

प्रकृति का कहर :आकाशीय बिजली गिरने से पांच महिलाओं समेत 35 की मौत, 43 मवेशी भी हुये काल कवलित

शब्द दूत ब्यूरो (11 जुलाई 2021)

लखनऊ । आज रविवार का दिन उत्तर प्रदेश के लिये हादसों का दिन साबित हुआ है। यहाँ आई आंधी और बरसात के दौरान प्रदेश में अलग अलग जगहों पर 35 लोगों की मौत हो गई जबकि 43 मवेशियों की भी जान चली गई। 

मरने वालों में पांच महिलायें भी शामिल हैं। प्रदेश में एक दिन में इतनी मौतों से शोक की लहर दौड़ गई है। अकेले कानपुर देहात के भोगनिपुर तहसील के अलग अलग गांवों में पांच लोगों की बिजली गिरने से मौत हुई है। यही 43 मवेशी भी मारे गये। 

प्रदेश के कई जिलों में आई बारिश के साथ गरज और चमक के बीच आकाशीय बिजली गिरी। आकाशीय बिजली की चपेट में आकर  प्रयागराज, कौशांबी और प्रतापगढ़ में 14 लोगों की मौत हो गई। कानपुर और उसके आसपास के जिलों में कुल 18 लोग काल कवलित हुये हैं। 

उधर फतेहपुर में ही आकाशीय बिजली ने कहर बरपाया यहाँ असोथर, बकेवर और चांदपुरी गांव में तीन महिलाओं समेत सात लोगों की मौत हो गई। बांदा कोतवाली क्षेत्र के मोतियारी गांव में एक 13 साल की मासूम बच्ची की जान चली गई। उन्नाव में भी प्राकृतिक आपदा से मौत हुई हैं। बीघापुर थाना क्षेत्र के सराय बैदरा गांव में बिजली गिरने से दो बच्चों की जान चली गई। हमीरपुर में बिंबार थाना क्षेत्र के ऊपरी गांव में आकाशी बिजली ने कहर बरपाया। यहां दो लोगों की मौत हो गई। एक दिन में इतनी भारी संख्या में हुई मौतों से प्रदेश में हड़कंप मचा है।

 

Check Also

ऊधमसिंहनगर :हैदराबाद से चोरी की गई पांच करोड़ की ज्वेलरी समेत नेपाली मूल के तीन आरोपी गिरफ्तार, एस एस पी अजय गणपति की अगुवाई में हुआ पूरा आपरेशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) रुद्रपुर। हैदराबाद में लगभग 5 …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-