Breaking News

दुखद:महान एथलीट मिल्खा सिंह का निधन, कोरोना से हारे जिंदगी की जंग

चंडीगढ़ ।  महान एथलीट मिल्खा सिंह का बीती रात कोरोना से चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में निधन हो गया। 91 वर्षीय मिल्खा सिंह एक माह पहले  कोरोना संक्रमित हुये थे।

1958 के कॉमनवेल्थ गेम्स के चैंपियन और 1960 के ओलिंपियन ने चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अंतिम सांस ली। मिल्खा 20 मई को कोरोना वायरस की चपेट में आए थे। उनके पारिवारिक कुक को कोरोना हो गया था जिसके बाद मिल्खा और उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह कोरोना पॉजीटिव हो गए थे। कुछ दिन पहले उनकी पत्नी का भी कोरोना से निधन हो गया था। 

मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह इंटरनैशनल स्तर पर एक जाना माना गोल्फर हैं। जीव ने दो बार एशियन टूर ऑर्डर ऑफ मेरिट जीता है। उन्होंने साल 2006 और 2008 में यह उपलब्धि हासिल की थी। दो बार इस खिताब को जीतने वाले जीव भारत के एकमात्र गोल्फर हैं।:

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-