Breaking News

बहुचर्चित “बाबा का ढाबा’ के मालिक ने की खुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में भर्ती

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद ने आत्महत्या का प्रयास किया है। कांता प्रसाद ने शराब पीकर नींद की गोली खाकर आत्महत्या की कोशिश की। बाबा का ढाबा के मालिक दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रहते हैं। पुलिस को हॉस्पिटल से उनकी खुदकुशी की कोशिश की जानकारी मिली। यह मामला बीते गुरुवार का है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फिलहाल, बाबा कांता प्रसाद खतरे से बाहर हैं।

सफदरजंग अस्पताल के सूत्रों के मुताबिक, बाबा का ढाबा के मालिक कांता प्रसाद फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यह भी बताया कि जब उन्हें भर्ती कराया गया था तब उन्होंने शराब पी हुई थी।

पुलिस को सफदरजंग अस्पताल से जानकारी मिली कि 81 वर्षीय कांता प्रसाद अस्पताल में भर्ती हैं। जिसके बाद जांच अधिकारी अस्पताल पहुंचे और एमएलसी (मेडिको लीगल केस) की जानकारी ली, जिसमें शराब और नींद की गोलियों को बेहोशी का कारण बताया गया है। पुलिस ने कांता प्रसाद के बेटे करण का बयान रिकॉर्ड किया है। उसने बताया कि पिता ने शराब और नींद की गोलियां ली थी। मामले की आगे जांच जारी है।:

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-