@मनोज त्रिपाठी
प्रतापगढ़ । एबीपी के रिपोर्टर सुलभ श्रीवास्तव की बीती देर रात सड़क दुर्घटना में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस प्रथम दृष्टि में इसे दुर्घटना मान रही है। लेकिन एक दिन पहले ही मृतक पत्रकार ने शराब माफियाओ से खुद को खतरा बताते हुए उच्च पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा था।
पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव बीती रात अपने साथियों के लालगंज से एक खबर पर गये थे जहाँ से वापस लौटते समय सुखपाल नगर के पास उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बताते हैं कि वह अपने साथियों से कुछ आगे निकल गये थे। पीछे से आ रहे साथी पत्रकारों ने उन्हें सड़क किनारे घायलावस्था में देखा। आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल में कराया भर्ती जहा जांचोपरांत डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर उनके परिजनों में कोहराम मच गया। सुलभ अपने पीछे पत्नी सहित एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए। उनकी मौत की खबर पर जिला अस्पताल में आला अधिकारियों व पत्रकारों का जमावड़ा लग गया।
बता दें कि सुलभ ने बीती 12 तारीख को ADG और एसपी को पत्र लिखकर जिले में शराब माफियाओं के खिलाफ खबर चलाने के चलते जानमाल की सुरक्षा के बाबत पत्र लिखा था। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal