Breaking News

जितिन प्रसाद का भाजपा में जाना हमारे मुंह पर थप्पड़: हरीश रावत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है। इसे लेकर काफी चर्चा भी हो रही है। कई कांग्रेस नेताओं ने जितिन प्रसाद को कांग्रेस छोड़ने को लेकर धन्यवाद कहा, वहीं कई कांग्रेस नेता हैं जो इसे दुखद बता रहे हैं।

कांग्रेस नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने जितिन प्रसाद के पार्टी छोड़ने को लेकर कहा कि जितिन प्रसाद का पार्टी छोड़ कर बीजेपी में जाना हमारे मुंह पर थप्पड़ की तरह है। यह दुखी करने और दिल तोड़ने वाला है। हरीश रावत ने कहा कि मैं आश्चर्यचकित हूं कि जितिन प्रसाद ने कांग्रेस को रीजनल पार्टी कहा और उस पार्टी से जुड़े जिसके खिलाफ उनका परिवार लड़ता रहा।

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। जितिन प्रसाद ने दिल्ली स्थित बीजेपी हेडक्वार्टर में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और पीयूष गोयल की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-