@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। पोस्ट में लिखा है, प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2021 के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन हो रहा है। इस योजना के अंतर्गत सभी बेरोजगारों को 3500 रुपए हर महीने दिया जाएगा। प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक अपना फार्म भरें। पोस्ट में इस मैसेज के सााथ एक लिंक भी दिया गया है।
शब्द दूत से इस मैसेज की सत्यता जानने के लिए कई लोगों ने अनुरोध किया है। तो हम आपको बता दें कि य। इस मैसेज फेक है। इस पर कतई भी क्लिक न करें। पीआईबी ने भी इसे फेक बताया है।
दावा – एक व्हाट्सएप मैसेज में यह दावा किया गया है कि 'प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना' के अंतर्गत भारत सरकार सभी बेरोजगारों को प्रतिमाह ₹ 3500 दे रही है#PIBFactCheck: किया गया दावा और दिया गया ब्लॉग लिंक फर्जी है| भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है pic.twitter.com/27yluwbpdq
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 4, 2020
वायरल हो रहा मैसेज इस प्रकार है
*प्रधानमंत्री बेरोजगार भत्ता योजना 2021* के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन हो रहा है, इस योजना के अंतर्गत सभी युवा बेरोजगारों को 3500 रुपये हर महीने दिया जाएगा प्री-रजिस्ट्रेशन करने के लिए निचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना फॉर्म भरे
*आवेदन शुल्क* – 00 Rs (FREE)
*योग्यता* – 10वी पास
*आयु* – 18 से 40 वर्ष
*रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट* – 8 जून 2021
*ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन यहां से करें* 👉 https://pradhanmantri-berojgaar-bhatta-yojna.blogspot.com/ <a=

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal