Breaking News

खतरे में इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की कुर्सी, अपदस्थ करने के लिए विरोधियों ने शुरू की मुहिम

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

इजरायल के राष्ट्रवादी कट्टरपंथी नेता नफ्ताली बेनेट ने कहा कि वह एक संभावित गठबंधन की सरकार में शामिल होंगे जो देश के सबसे लंबे समय तक प्रधान मंत्री रहने वाले बेंजामिन नेतन्याहू के शासन को समाप्त कर सकती है। दक्षिणपंथी नेतन्याहू का विरोध करने वाले सांसदों का गठबंधन बनाने की खत्म हो रही समय सीमा से पहले ही इस पर गहन बातचीत तेज हो गई है। गाजा पट्टी में इस्लामिक समूह हमास के साथ नवीनतम घातक सैन्य संघर्ष के बाद हुए सीजफायर के बाद इजरायल में विपक्षी गतिविधियां बढ़ गई हैं।

71 वर्षीय नेतन्याहू, जो धोखाधड़ी, रिश्वतखोरी और विश्वास के उल्लंघन के आरोपों का सामना कर रहे हैं, राजनीतिक उथल-पुथल की अवधि के दौरान सत्ता में रहे हैं। वहां दो साल के भीतर चार अनिर्णायक चुनाव हुए हैं।

मार्च की वोटिंग में नेतन्याहू की लिकुड पार्टी को सबसे अधिक सीटें मिलीं थीं लेकिन वह फिर से सरकार बनाने में विफल रहे। विपक्षी नेता और पूर्व टीवी एंकर यायर लैपिड के पास अब बुधवार शाम तक विपक्षी दलों का गठबंधन बनाने का समय है।

57 वर्षीय लैपिड, एक विविधतापूर्ण गठबंधन की मांग कर रहे हैं, जिसे इजरायली मीडिया ने “परिवर्तन” के लिए एक गुट करार दिया है, जिसमें कट्टरपंथी नेता बेनेट के साथ-साथ अरब-इजरायल के दूसरे सांसद भी शामिल होंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

टीएचडीसी टनल हादसा: 22 में से 19 लोग सुरक्षित निकाले गए, 3 की तलाश जारी; अब तक 7 मौतें, सीएम धामी पहुंचे घटनास्थल पर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अगस्त 2026) चमोली। मायापुर (पीपलकोटी) स्थित टीएचडीसी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-