Breaking News

काशीपुर में मोबाइल टावर बैटरी चोर गिरोह पुलिस गिरफ्त में

काशीपुर में आईटीआई थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोबाइल टावर से चोरी की गई बैटरियों सहित कुछ लोगों को धर दबोचा। बताया जाता है कि क्षेत्र में लंबे समय से मोबाइल टावर से बैटरी चोरी होने की घटनाओं में बढ़ोतरी हो गई थी। पुलिस काफी समय से इन चोरों का सुराग लगाने में लगी हुई थी। आज पुलिस को सफलता मिल गयी। मोबाइल टावर से बैटरी चुराने वाला एक गिरोह पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पकड़े गए चोरों की संख्या पांच बताई जा रही है और उनके पास से सोलह बैटरियां भी बरामद बताई जा रही हैं। जिले के पुलिस कप्तान आज दोपहर में इस बैटरी चोर गिरोह का खुलासा करेंगे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-