लखनऊ। विधायक ने कहा कि हम कुछ बोलेंगे तो देशद्रोही कहलाये जायेंगे। इसलिए सरकार जो कर रही है सब सही कर रही है। इस बयान को सुनकर आप अनुमान लगा रहे होंगे कि किसी विपक्ष के विधायक ने सरकार पर तंज कसा है। लेकिन ऐसा नहीं है इस बार यह बयान एक भाजपा विधायक का है जो कि योगी सरकार पर कोरोना से निपटने में असफलता का आरोप लगाया है।
एक वायरल वीडियो में कोविड व्यवस्था को लेकर पत्रकारों के सवालों के जबाब में भाजपा विधायक राकेश राठौर ने कहा कि सरकार से कमियों को लेकर कुछ नहीं कह सकते। विधायक की हैसियत ही क्या है। अगर कुछ कहेंगे तो उनके ऊपर देशद्रोह लग जाएगा। राकेश राठौर सीतापुर सदर से भाजपा के विधायक हैं।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal