Breaking News

2 से 18 साल के लोगों में किया जाएगा कोवैक्सीन का ट्रायल

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

कोरोना वायरस की दूसरी लहर के बीच कोविड के खिलाफ वैक्सीनेशन ड्राइव को तेजी दिए जाने पर जोर है। चूंकि तीसरी लहर का भी डर है, ऐसे में 18 साल के कम आयु वर्ग को भी कोविड के खिलाफ वैक्सीन देने की वकालत की जा रही है। इस बीच ड्रग्स कंट्रोलर जनरल (डीजीसीआई) ने भारत में इस आयु वर्ग के लोगों में कोवैक्सीन वैक्सीन के ट्रायल को मंजूरी दे दी है।

मंजूरी के बाद 2 से 18 साल के आयु वर्ग को लोगों में अब कोवैक्सीन का दूसरे और तीसरे चरण का क्लीनिकल ट्रायल होगा। कोवैक्सीन की निर्माता कंपनी भारत बायोटेक 525 स्वस्थ वॉलंटियर्स में इस वैक्सीन का ट्रायल करेगी। बता दें कि एक विशेषज्ञ समिति ने बच्चों में कोविड वैक्सीन का ट्रायल किए जाने की सिफारिश की थी।

केन्द्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) की कोविड-19 विषय विशेषज्ञ समिति ने भारत बायोटेक द्वारा किए गए उस आवेदन पर विचार-विमर्श किया जिसमें उसके कोवैक्सीन टीके की दो साल से 18 साल के बच्चों में सुरक्षा और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने समेत अन्य चीजों का आकलन करने के लिए परीक्षण के दूसरे/तीसरे चरण की अनुमति देने का अनुरोध किया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-