Breaking News

भारतीय राजनीति की शर्मनाक घटना यूपी से आई

@शब्द दूत ब्यूरो

बाराबंकी । क्या चुनाव हारने का गुस्सा इस कदर हो सकता है कि आप हार के बाद सड़क ही खुदवा दें। लोकतंत्र में तो ऐसा हो नहीं सकता लेकिन भारत के लोकतंत्र की यह शर्मनाक घटना अपने आप में शर्मनाक है। घटना दो दिन पुरानी जरूर है पर राजनीति कहाँ जा रही है यह चिंता का विषय है। 

यहाँ अहिरन सरैयां गांव के पूर्व प्रधान इस बार दीपक कुमार तिवारी  ग्राम प्रधानी का चुनाव हार गये।  तीसरे नंबर पर आए  नाराज दीपक ने अपने समर्थकों के साथ जेसीबी लगाकर अपने कार्यकाल में बनाई तकरीबन 200 मीटर सड़क का नामोनिशान मिटा दिया।

इस बात की शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की है। ग्रामीणों ने बताया कि इस बार चुनाव में साइना गांव के निवासी रामबाबू शुक्ला यहां से प्रधान चुने गए हैं। तो वहीं, गांव के पूर्व प्रधान दीपक कुमार तिवारी तीसरे नंबर पर आए है। तीसरे नंबर पर आने का बदला लेने के लिए पूर्व प्रधान दीपक ने 8 साल पहले बना रास्ता जेसीबी से खुदवा डाला। ग्रामीणों के मुताबिक, अधिकारियों ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-