छत्तीसगढ़। कोरोना से बचाव के लिए एक एल्कोहलिक दवा पीने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह दर्दनाक हादसा बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के गांव कोरमी का है। बताया जा रहा है कि कल एक ही परिवार के लोगों ने कोरोना से बचने के लिए एल्कोहलयुक्त सिरप पी लिया था। जिसके बाद अचानक कुछ लोगों की तबीयत खराब हो गई थी। उन्होंने दम तोड़ दिया था। देर रात 4 लोगों का अंतिम संस्कार किया गया था। सुबह 3 और लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन का अभी इलाज चल रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि जो सिरप इन्होंने पिया था उसमें दवा की मात्रा बहुत ज्यादा थी। अभी भी 5 की हालत गंभीर बनी हुई है।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में कमलेश धुरी 32 वर्ष अक्षय धुरी 21 वर्ष, राजेश धुरी 21 वर्ष व समारू धुरी 25 वर्ष चारों का परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। आज सुबह 3 और परिजनों ने दम तोड़ दिया है।
छत्तीसगढ़: बिलासपुर में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है और 5 की हालत गंभीर है।
CMO ने बताया, ''होमियोपैथिक दवा पीना इन मौतों का कारण हो सकता है क्योंकि वो एल्कोहलिक है। अन्य कारणों को पता करने के लिए भी टीम लगी है। 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 5 अस्पताल में भर्ती हैं।'' pic.twitter.com/qQhsceKcYi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 6, 2021
घटना के बाद सीएमएचओ प्रमोद महाजन ने बताया कि एल्कोहोलिक सिरप पीने से 7 लोगों की मौत हो गई है।5 की हालत गंभीर है। गांव में मुनादी कराकर पता रहे हैं कि जो भी इस तरह का सिरप पिया है वो आकर जानकारी दे दे ताकि उनका इलाज जल्दी किया जा सके।
फिलहाल यह पता नहीं लग पाया है कि कोरोना से बचाव के लिए सिरप पीने की सलाह किसने दी थी। वैसे भी आजकल सोशल मीडिया पर इस तरह के कई संदेश आ रहे हैं जिसमें कोरोना से बचने के लिए दवाईयां सुझायी जा रही है। और यह दवाईयां सुझाने वाले अधिकांश वह लोग है जो डाक्टर नहीं है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal