Breaking News

लापरवाही :अस्पताल की मोर्चरी में लावारिस महिला के शव को कुतर दिया चूहों ने

आजमगढ़। मंडलीय अस्पताल में एक लावारिस महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया। शव चार दिन से मोर्चरी में रखा हुआ था। बलरामपुर अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई थी और पोस्टमॉर्टम के लिए शव को मार्चरी में भेजा गया था।

हालांकि अस्पताल का कहना है कि उसकी तरफ से महिला की मौत की जानकारी पुलिस को दी गई थी ताकि आगे की मेडिकल लीगल कार्रवाई की जा सके। लेकिन दुर्भाग्य से दोनों विभागों में सामंजस्य नहीं बन सका और महिला के शव को चूहों ने कुतर डाला। इस तरह की जानकारी मिलने के बाद अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मच गया।

आजमगढ़ के सीएमओ ए के मिश्रा ने कहा कि लावारिस होने की वजह से पुलिस को जानकारी दे दी गई थी। हालांकि अब उन्होंने कहा कि महिला के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद उसका अंतिम संस्कार भी करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसमें देरी के लिए जो लोग भी जिम्मेदार होंगे कार्रवाई की जाएगी। लेकिन यह पुलिस केस था लिहाजा अस्पताल को पूरी तरह से दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-