Breaking News

पश्चिम बंगाल में “मूर्खों” को टिकट दिया गया, पूर्व राज्यपाल रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता के ट्वीट से भाजपा की किरकिरी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव में मिली करारी हार के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने टिकट वितरण को लेकर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। राज्यपाल रहे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथागत राय के ट्वीट से बवाल मच गया है। 

एक दिन पहले तथागत राय ने यह ट्वीट करके विवाद खड़ा कर दिया था कि भाजपा ने केवल हारने के लिए अभिनेता से नेता बने ” राजनीतिक रूप से मूर्ख” लोगों को उम्मीदवार बनाया था। और कल उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के ”अवांछनीय तत्वों” को पार्टी में शामिल किया गया।

वरिष्ठ भाजपा नेता राय ने पत्रकारों से कहा कि जिन लोगों को बंगाली संस्कृति एवं विरासत की कोई समझ नहीं थी ऐसे  नेताओं ने चुनावी अभियान को नुकसान पहुंचाया।

वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ” तृणमूल कांग्रेस के अवांछनीय तत्वों को भाजपा में शामिल किया गया, चुनाव प्रचार अभियान में भारी भरकम रकम खर्च की गई। हालांकि, इसका कोई नतीजा नहीं निकला।”उन्होंने कहा कि पार्टी के कई पुराने एवं निष्ठावान नेताओं को चुनाव के दौरान कोई महत्व नहीं दिया गया और उनके विचारों को नहीं सुना गया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-