Breaking News

सावधान :कोरोना की तीसरी लहर को टाला नहीं जा सकता, सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने दी चेतावनी

@शब्द दूत ब्यूरो

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में आई तेजी के बीच सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार ने एक और चेतावनी जारी की है। उन्‍होंने कहा है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर को टाला नहीं जा सकता। डॉ. के विजय राघवन ने कहा कि नए स्‍ट्रेन का मुकाबला करने के लिए वैक्‍सीन की अपडेट करने की जरूरत होगी, इसके साथ ही टीकाकरण कार्यक्रम को गति भी देनी होगी। भारत में कोरोना संक्रमण के चलते अस्‍पतालों में मरीजों की भीड़ बढ़ती जा रही और बड़ी संख्‍या में लोगों को इसके कारण जान गंवानी पड़ी है।

उन्‍होंने कहा, ‘जिस उच्‍च स्‍तर पर कोरोना वायरस फैल रहा है, उसे देखते हुए तीसरा चरण टाला नहीं जा सकता। हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं है कि यह तीसरा चरण कब आएगा। लेकिन हमें तीसरी लहर को लेकर सचेत रहना होगा। वैक्‍सीन को अपग्रेड किए जाने पर निगरानी रखे जाने की जरूरत है।’

डॉ. राघवन ने कहा कि हमने राज्‍य सरकारों को जानकारी देकर जरूरी कदम उठाने को कहा है। यूके वरिएंट का असर अब कम हो रहा और नए वेरिएंट प्रभाव दिखा रहे हैं। सरकार के अनुसार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल और उत्तर प्रदेश समेत 12 राज्यों में एक लाख से अधिक कोरोना वायरस के मरीज उपचाराधीन हैं। कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और बिहार उन राज्यों में शामिल हैं जहां दैनिक मामलों में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति दिख रही है। प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार के विजय राघवन ने कहा कि देश में इस तीव्रता की लंबी कोविड लहर का पूर्वानुमान नहीं जताया गया था।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-