काशीपुर। नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की सहायता से सरकारी जमीन का सीमांकन कर करीब 11 एकड़ भूमि पर कब्जा लिया। मुक्त कराने के बाद जमीन को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया गया है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल के आदेश पर आज राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ग्राम कचनाल गाजी पहुंची। इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी था। राजस्व कर्मियों की टीम ने खसरा नंबर 177 का सीमांकन कर सरकारी 11 एकड़ जमीन पर कब्जा लिया।
टीम में तहसीलदार विपिन चंद्र पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल ने बताया कि 11 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर नगर निगम को सौंपी गई है। भविष्य में इस भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड व अंत्येष्टि स्थल बनाये जााने कीी योजना है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal