Breaking News

काशीपुर :कचनाल गाजी में 11 एकड़ सरकारी जमीन पर प्रशासन ने लिया कब्जा, नगर निगम को सौंपी

काशीपुर। नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस की सहायता से सरकारी जमीन का सीमांकन कर करीब 11 एकड़ भूमि पर कब्जा लिया।  मुक्त कराने के बाद जमीन को नगर निगम के सुपुर्द कर दिया गया है।

संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल के आदेश पर आज राजस्व विभाग और नगर निगम की टीम ग्राम कचनाल गाजी पहुंची।  इस मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल भी था। राजस्व कर्मियों की टीम ने खसरा नंबर 177 का सीमांकन कर सरकारी 11 एकड़ जमीन पर कब्जा लिया।

टीम में तहसीलदार विपिन चंद्र पंत समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल ने बताया कि 11 एकड़ सरकारी जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराकर नगर निगम को सौंपी गई है। भविष्य में इस भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड  व अंत्येष्टि स्थल बनाये जााने कीी योजना है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-