Breaking News

ब्रेकिंग :कोरोना नियंत्रण में योगी आदित्यनाथ असफल, कुप्रबंधन के चलते मंत्री और विधायक हो रहे शिकार, नौकरशाही से नहीं होगा नियंत्रण, भाजपा विधायक का आरोप

बलिया। कोरोना प्रबंधन में बदइंतजामी को लेकर प्रदेश सरकार पर भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने कोरोना नियंत्रण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ असफल रहे हैं।

विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि नौकरशाही के जरिये कोविड पर नियंत्रण का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रयोग असफल रहा है। बलिया जिले के बैरिया क्षेत्र के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने आज ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा कि ”मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नौकरशाही के जरिये कोविड पर नियंत्रण का प्रयोग असफल रहा है।”

भाजपा के विधायक और मंत्री कोरोना का शिकार हो रहे तो यह कुप्रबंधन है  क्योंकि उन्हें समुचित चिकित्सा सुविधा तक नहीं मिल पा रही है। विधायक ने कहा, ”व्यवस्था जनता के निर्वाचित प्रतिनिधि केंद्रित होनी चाहिए न कि नौकरशाही केंद्रित लेकिन मुझे दुख है कि देश व सूबे में भाजपा की सरकार होते हुए भाजपा के मंत्री व विधायक दवा के अभाव में मर रहे हैं।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-