@शब्द दूत ब्यूरो
एक मैसेज आजकल व्हाट्सएप पर शेयर किया जा रहा है। बिडम्बना की बात यह है कि मैसेज करने वाले अपने आप को बुद्धिमान समझकर यह मैसेज फारवर्ड कर रहे हैं। लेकिन अनजाने में आप एक अपराधी गिरोह की मदद कर रहे हैं। जी हां, इस मैसेज को ऐसे ही लोगों ने वायरल किया है जो आपकी गाढ़ी कमाई को हड़प कर जाना चाहते हैं।
एक #WhatsApp मैसेज में दावा किया जा रहा है कि भारत सरकार 3 महीने के लिए 100 मिलियन उपयोगकर्ताओं को मुफ्त इंटरनेट प्रदान कर रही है। #PIBFactCheck: यह दावा #फ़र्ज़ी है। भारत सरकार द्वारा ऐसी कोई घोषणा नहीं की गयी है। pic.twitter.com/31wQ96LSxA
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) April 5, 2021
आपको सावधान करते हुए बताना है कि अगर आपके पास सोशल मीडिया या फिर वॉट्सऐप के जरिए तीन महीने के फ्री रिचार्ज का मैसेज आया है तो आप भूलकर भी उसपर विश्वास न करें क्योंकि ऐसा करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। आपका बड़ा नुकसान हो सकता है. इस मैसेज के जरिए आपका अकाउंट भी खाली किया जा सकता है। न तो स्वयं क्लिक करें और न ही किसी को फारवर्ड करें। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal