Breaking News

उत्तराखंड :ग्लेशियर टूटने से ऋषिगंगा का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश और बर्फबारी से राहत कार्य में दिक्कत,विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा

@शशांक राणा

जोशीमठ । सुमना में ग्लेशियर टूटने की सूचना के बाद शासन प्रशासन नजर रखे हुए हैं। हालांकि अभी भी वहाँ से विस्तृत जानकारी नहीं मिली है। ग्लेशियर टूटने की वजह से वहाँ संपर्क नहीं हो पा रहा है। नुकसान का भी आंकलन राहत एजेंसियों के मौके पर पहुचने के बाद ही पता चल पायेगा। 

सीमा सड़क संगठन के अधिकारी मौके से संपर्क बनाने की कोशिश में लगे हुए हैं। मौसम बिगड़ने की वजह से मौके पर पहुंच पाने में काफी दुश्वारियां आ रही है। बारिश काफी तेज हो रही है बीती अर्द्धरात्रि तक यही स्थिति बनी हुई है। सेंट्रल कमांड आर्मी को रेस्क्यू ऑपेरशन शुरू करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

उधर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने ग्लेशियर टूटने की जानकारी मिलने के बाद अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिये हैं और वह खुद स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 

जानकारी मिल रही है कि घटनास्थल पर मजदूर रोड कटिंग के काम में लगे हुये थे। उनके साथ क्या हुआ इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। वहां बातचीत कर पाना संभव नहीं हो रहा है। 

राष्ट्रीय आपदा राहत प्रबंधन के मुताबिक ग्लेशियर टूटने के बाद रैणी में ऋषिगंगा का जलस्तर काफी बढ़ गया है जिससे स्थिति चिंताजनक बन गई है। हालांकि जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। 

उधर ग्लेशियर टूटने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। स्थानीय लोग डरे हुए हैं दरअसल फरवरी माह में हुई घटना को याद कर उनके रोंगटे खड़े हो रहे हैं। ग्लेशियर टूटने का कारण भारी बारिश व बर्फबारी बतायी जा रही है। 

एनटीपीसी एवं अन्य परियोजनाओं में रात के समय काम रोकने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। वे नहीं चाहते कि इस घटना के बाद कोई दूसरा बड़ा हादसा हो जाए। 

इलाके की संवेदनशीलता को समझते हुए एजेंसिया जल्द से जल्द मौके पर पहुंच नुकसान का जायजा लेना चाहती है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दिनेशपुर :अवैध अस्पताल पर प्रशासन का छापा, गर्भपात और ऑपरेशन की आशंका में लाइफलाइन हॉस्पिटल सील

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 जून 2026) दिनेशपुर (ऊधमसिंहनगर)। जिलाधिकारी के निर्देश …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-