Breaking News

गंगाराम अस्पताल में 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत, ऑक्सीजन को लेकर दिया इमरजेंसी संदेश

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

दिल्ली के सबसे बड़े अस्पतालों में से शामिल सर गंगाराम अस्पताल ने ऑक्सीजन संकट को लेकर इमरजेंसी संदेश जारी किया है। अस्पताल ने बताया है कि पिछले 24 घंटों यहां भर्ती 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत हो गई है। अस्पताल की ओर से एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया गया है कि अस्पताल में पिछले 24 घंटों में 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत हो चुकी है। अस्पताल ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहा है।

अस्पताल ने बताया है कि उसके पास बस दो घंटों की और ऑक्सीजन बची है और 60 मरीजों की जान खतरे में है। अस्पताल ने कहा कि ऑक्सीजन एयरलिफ्ट करके उसकी मदद की जाए सूत्रों का कहना है कि ऑक्सीजन प्रेशर में गिरावट की वजह से मरीजों की मौत हुई हो सकती है।

अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि ‘पिछले 24 घंटों में 25 सबसे बीमार मरीजों की मौत हो गई है। अगले दो घंटों के लिए ऑक्सीजन बची है। वेंटिलेटर्स और बाइपैप प्रभावी रूप से काम नहीं कर रहे हैं। आईसीयू और इमरजेंसी में मैनुअल वेंटिलेशन का सहारा ले रहे हैं। बहुत बड़ा संकट पैदा हो सकता है। 60 मरीजों की जान खतरे में हैं। तुरंत मदद की जरूरत है।’ 

हालांकि, अस्पताल ने मौतों का संबंध ऑक्सीजन की कमी से नहीं जोड़ा है, लेकिन अस्पताल के चेयरमैन डीएस राणा ने कहा, ‘मैं इन्हें ऑक्सीजन की कमी से हुई मौतें नहीं कहूंगा। अस्पताल में बहुत से मरीजों की हालत गंभीर है। लेकिन हां हम ऑक्सीजन की कमी से जूझ रहे हैं।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-