Breaking News

कुंभ मेले को लेकर पीएम मोदी की अपील पर आभार जताया मनीष वर्मा ने, कहा मानवता के रक्षक हैं मोदी

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून । उत्तराखंड के एकमात्र भाजपा नेताओं में से हैं मनीष वर्मा जिन्होंने सबसे पहले कुंभ मेले को समय से पूर्व स्थगित करने की मांग की थी। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कुंभ स्थगित करने व प्रतीकात्मक रूप से जारी रखने की महामंडलेश्वर अवधेशानन्द से अपील की है। 

भाजपा नेता व पूर्व राज्यमंत्री मनीष वर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मानवता के सबसे बड़े रक्षक की संज्ञा देते हुए आभार जताया है। मनीष वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री देश के हर नागरिक के प्रति चिंतित हैं इससे यह संदेश भी जाता है। उन्होंने कहा कि धार्मिक मान्यताओं की महत्ता कोई नकार नहीं सकता लेकिन मानवता भी एक धर्म है।

ये भी पढ़ें – 

कोरोना का कहर :कुंभ में केवल संतों और अखाड़ों का प्रवेश बाकि को किया जाय प्रतिबंधित, भाजपा नेता मनीष वर्मा सरकार से की मांग

मनीष वर्मा ने सभी अखाड़ों से भी अपील की है कि मानवता को देखते हुए कुंभ को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के अनुरोध का सम्मान रखते हुए कुंभ को प्रतीकात्मक रूप से अब आयोजित किया जाये। आम जन मानस के जीवन की रक्षा हेतु संतो का योगदान सदियों से रहा है।

Shabddoot.com.

को अपना आर्थिक सहयोग हेतु कोड स्कैन करें

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर के शिक्षाविद डॉ. आर.एस. तिवारी को डी.लिट की मानद उपाधि, ओरिसन स्कूल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-