Breaking News

पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र में एनएसयूआई ने छात्र संघ के सभी पदों पर जीत हासिल की, एबीवीपी की करारी हार

वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को तगड़ा झटका लगा है।  चुनाव में एन एस यू आई ने क्लीन  सभी पदों पर जीत दर्ज की है। एबीवीपी अपना खाता तक नहीं खोल सकी है।  पीएम नरेंद्र मोदी के गढ़ में एबीवीपी को मिली करारी हार के भी अलग-अलग मतलब निकाले जा रहे हैं।

चुनाव में अध्यक्ष पद पर कृष्ण मोहन शुक्ला, उपाध्यक्ष पद पर अजीत कुमार चौबे, महामंत्री पद पर शिवम चौबे और पुस्तकालय मंत्री आशुतोष कुमार मिश्र चुने गए हैं।

चुनाव परिणाम शाम करीब 5:30 बजे घोषित हुये । परिणाम  के बाद जहां राष्ट्रीय भारतीय छात्र संगठन  में ख़ुशी की लहर दौड़ गई, वहीं एबीवीपी के हाथ  मायूसी लगी। विजय के बाद समर्थकों ने परिसर में जमकर नारेबाजी की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

₹416 करोड़ का हिसाब न दे पाने पर ED ने कब्जे में लिया आजम खान का जौहर विश्वविद्यालय

🔊 Listen to this रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-