Breaking News

काशीपुर :कूड़े के ढेर से परेशान मजदूर नेता लेंगे अदालत की शरण, देखिए वीडियो

काशीपुर । शहर की सड़कों पर कूड़े के ढेर से परेशान जनता ने अब अदालत का सहारा लिया है। मुंशीराम चौराहे शहर का व्यस्त इलाका है। जहाँ के निवासी और दुकानदार बीच चौराहे पर प्रतिदिन लगने वाले कूड़े के ढेर से परेशान हैं।

मजदूर नेता और देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी महासंघ के संरक्षक वेदप्रकाश विद्यार्थी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से इस चौराहे पर लगने वाले कूड़े के ढेर को लेकर कई बार वह और मौहल्ला निवासी नगर निगम को अवगत करा चुके हैं इसके बावजूद यहां दिन भर कूड़ा इकट्ठा होता है। लोगों ने बताया कि सफाई ठेले वाले दूसरी जगह से कूड़ा लाकर यहाँ ठेला पलट जाते हैं। और देर शाम तक कूड़ा यहीं पड़ा रहता है।

श्री विद्यार्थी ने कहा कि उन्होंने अपने वकील के माध्यम से इस इस समस्या को अदालत में ले जाने का निश्चय किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बड़ा राजनीतिक बदलाव: बिहार के मुख्यमंत्री थोड़ी देर में देंगे इस्तीफा, कौन होगा नया मुख्यमंत्री? अटकलें तेज

🔊 Listen to this इस पूरे घटनाक्रम को राज्य की राजनीति में बड़े बदलाव के …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-