Breaking News

महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन का ऐलान

@शब्द दूत ब्यूरो

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के नए मामलों में उछाल के बीच राज्य सरकार ने कई अहम फैसले किए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू लगाने का फैसला किया गया है। कोरोना को रोकने के लिए सख्त नियम बनाए गए हैं। रात 8 से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू रहेगा और दिन भर धारा 144 लागू रहेगी, जिसके तहत 5 से ज़्यादा लोग जमा नहीं होंगे। इसके साथ ही वीकेंड पर लॉकडाउन रहेगा। सप्ताहांत रात 8 बजे से सुबह 7 बजे तक स्ट्रिक्ट लॉकडाउन रहेगा। 

कैबिनेट की बैठक में फैसला किया गया है कि मॉल, रेस्टोरेंट और बार इत्यादि को बंद किया जाएगा। हालांकि, पार्सल की व्यवस्था शुरू रहेगी। अति आवश्यक सेवाएं शुरू रहेंगी। सरकारी कार्यालय और दफ्तर 50 फीसदी क्षमता के साथ काम करेंगे। इंडस्ट्री पूरी तरह चालू रहेगी। वर्करों पर कोई पाबंदी नहीं है। कंस्ट्रक्शन साइट जहां वर्कर को रहने की सुविधा है, वो कंस्ट्रक्शन साइट चालू रहेंगे।

सरकारी ठेके में जहां निर्माण का काम शुरू है, वो चालू रहेंगे। सब्ज़ी मंडियों पर कोई प्रतिबंध नहीं है, लेकिन भीड़ कम करने के लिए नियम बनाए गए हैं। शूटिंग में जहां भीड़ नहीं होगी, वहाँ काम शुरू रह सकता है। थिएटर बंद रहेंगे। सभी यातायात सुविधाएं पहले की तरह शुरू रहेंगी। पब्लिक ट्रांसपोर्ट 50 फीसदी की क्षमता से चलेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

₹416 करोड़ का हिसाब न दे पाने पर ED ने कब्जे में लिया आजम खान का जौहर विश्वविद्यालय

🔊 Listen to this रामपुर। जौहर विश्वविद्यालय के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-