Breaking News

पंजाब ने यूपी सरकार से कहा- आठ अप्रैल तक ले लें मुख्तार अंसारी की हिरासत

@शब्द दूत ब्यूरो

पंजाब के गृह विभाग ने उत्तर प्रदेश सरकार से कहा है कि वह गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की हिरासत आठ अप्रैल तक रूपनगर जेल से ले लें। बता दें कि अंसारी जनवरी 2019 से कथित उगाही के मामले में रूपनगर जिला जेल में बंद हैं। वह उत्तर प्रदेश में कई मामलों में वांछित हैं.

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) को लिखे पत्र में पंजाब के गृह विभाग ने विचाराधीन कैदी अंसारी के स्थानांतरण के लिए उपयुक्त इंतजाम कराने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि जिला जेल रूपनगर में कैदी को आठ अप्रैल को या इससे पहले उत्तर प्रदेश सरकार को सौंपा जाएगा।

उसमें कहा गया है कि अंसारी को कई बीमारियां भी हैं और रूपनगर जेल से उत्तर प्रदेश की जेल ले जाने का प्रबंध करने के दौरान इसका ध्यान रखा जाना चाहिए। पंजाब सरकार ने 26 मार्च के उच्चतम न्यायालय के आदेश का हवाला दिया है, जिसमें राज्य सरकार को निर्देश दिया गया है कि दो हफ्ते में उत्तर प्रदेश के मऊ से विधायक को बांदा जेल में स्थानांतरित किया जाए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

अमेरिका में बनेगी 300 अरब डॉलर की विशाल तेल रिफाइनरी, रिलायंस के साथ ऐतिहासिक साझेदारी का ट्रंप ने किया ऐलान

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 मार्च 2026) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-