@शब्द दूत ब्यूरो
वाराणसी। पूर्वांचल का एम्स कहे जाने वाले बीएचयू के अस्पताल में मोबाइल की रोशनी में आपरेशन करने का मामला तूल पकड़ रहा है। सोशल मीडिया पर बीएचयू के दन्त चिकित्सा विभाग की बताकर एक तस्वीर खूब वायरल होने के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिये गये हैं। वहीं यह फोटो वास्तव में बीएचयू के दंत चिकित्सा विभाग का ही है इसकी भी पड़ताल हो रही है।
बीएचयू के डेंटल साइंस डिपार्टमेंट के डीन और हेड प्रोफ़ेसर विनय श्रीवास्तव ने इस सम्बन्ध में जांच के आदेश देते हुए बताया है कि बिजली कटने की विद्युत विभाग से सूचना पहले ही दी गई थी। सूचना के बाद भी किन परिस्थितियों में आपरेशन किया गया इसकी जांच की जा रही है। वहीं उन्होंने वायरल फोटो के बीएचयू दन्त विभाग के ऑपरेशन थियेटर का होने पर भी सवाल उठाये और उसे जांच का विषय बताया।
उन्होंने कहा कि जांच जा रही है दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल है कि बदइंतजामी का गुनहगार कौन है ? हैरानी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि ये घटना पूर्वांचल में एम्स का दर्जा पाने वाले बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में हुआ है।



Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal