Breaking News

मोदी की रैली से पहले बीजेपी में शामिल हुए मिथुन चक्रवर्ती

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोलकाता में चुनावी रैली के मंच पर 70 वर्षीय अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने बीजेपी ज्वाइन कर ली। इस बात की अटकलें लगाई जा रही थीं कि वो इस रैली में शामिल होंगे और बीजेपी की सदस्यता लेंगे। उन्होंने राज्य बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष, राज्य के पार्टी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा।

मिथुन चक्रवर्ती काला चश्मा और काली टोपी पहने मंच पर पहुंचे तो बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश आ गया। उन्हें मंच पर कैलाश विजयवर्गीय के बगल में बैठाया गया। बाद में उन्हें पार्टी में शामिल कराने की औपचारिकता पूरी की गई। बीजेपी नेताओं ने चक्रवर्ती को पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इसके बाद 70 वर्षीय अभिनेता ने मंच पर ही पार्टी का झंडा हाथों में लेकर लहराया।

विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में अपराधियों के अवैध कब्जों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2026) देहरादून। पछुवा देहरादून के खुशहालपुर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-