Breaking News

प्रधानमंत्री मोदी की दाढ़ी पर केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद में भिड़ंत

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

केंद्रीय संसदीय और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने पूर्व विदेश राज्यमंत्री और कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दाढ़ी का मजाक उड़ाने पर उनकी आलोचना की है। मुरलीधरन ने ट्वीट कर कहा, “जल्दी ठीक हो जाइए शशि थरूर। मैं आयुष्मान भारत के तहत अस्पताल में आपकी व्यवस्था करवा दूंगा। अपनी बीमारी से जल्दी ठीक हो जाइये।”

इस पर शशि थरूर ने पलटवार किया कि संघियों में हास्य बोध न होना एक पुरानी समस्या है। उन्होंने ट्वीट किया, “मैं आश्वस्त हूं कि मेरी जो भी बीमारी है उसका इलाज संभव है लेकिन आपके जैसे संघियों में हास्य बोध न होना एक पुरानी बीमारी है और इसके लिए आयुष्मान भारत के तहत भी कोई इलाज नहीं है।”

बता दें कि दोनों राजनेता केरल से हैं, जहां विधान सभा चुनाव होने हैं। दो दिन पहले शशि थरूर ने ट्विटर पर एक मीम साझा किया था जिसके एक ग्राफ में देश की गिरती हुई जीडीपी के आंकड़े को दिखाया गया था। उसी मीम में एक और तस्वीर थी, जिसमें बताया गया था कि जैसे-जैसे पीएम मोदी की दाढ़ी की लंबाई बढ़ती गई, वैसे-वैसे जीडीपी का ग्राफ गिरता गया। थरूर ने इस मीम को साझा करते हुए लिखा था, “इसे कहते हैं ग्राफिक इलेस्ट्रेशन के मायने।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में अपराधियों के अवैध कब्जों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2026) देहरादून। पछुवा देहरादून के खुशहालपुर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-