Breaking News

काशीपुर :नशे में मिली नाबालिग किशोरी, तीन दिन से थी लापता, गैंगरेप की आशंका

काशीपुर । बीते 3 दिन पूर्व अचानक लापता हुई नाबालिग एक घर से परिजनों के द्वारा बरामद की गई। अभी पीड़िता के परिजनों के देर रात तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। हालांकि उनके द्वारा गैंगरेप की आशंका जताई गई है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए देर रात भेज दिया। 

नगर से एक 16 वर्षीय नाबालिग  सोमवार को घर से लापता हो गई थी। परिजन उसे 3 दिनो तक तलाश करते रहे। बीती शाम को किशोरी के ममेरे भाई के एक दोस्त ने उसे जानकारी दी कि उसकी फुफेरी बहन कोतवाली क्षेत्र के ही एक मोहल्ले में एक युवक के साथ देखी गई है। उसने आशंका जताई कि उसके साथ कुछ अनहोनी हो सकती है। इसके बाद नाबालिग के परिजन युवक के घर पहुंचे तो किशोरी वहां मिल गई। किशोरी नशे की हालत में थी और दर्द से कराह रही थी। परिजन पहले उसे लेकर कटोराताल पुलिस चौकी पहुंचे। पुलिस ने यहां से कार्रवाई के लिए मामला कोतवाली रेफर कर दिया। रात्रि लगभग 11 बजे परिजन उसे लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना बताई। पीड़िता के परिजनों ने उसके साथ गैंगरेप की आशंका जताई है क्योंकि जब वह उसे लेने गए थे तो मुख्य आरोपी के साथ-साथ कुछ युवक भी उसके घर पर मौजूद थे। आशंका है कि सभी ने उसके साथ गैंगरेप किया हो।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-