Breaking News

खौफनाक मंजर :बेटी का कटा सिर लेकर पहुंच गया महिला थाने, पुलिस कर्मियों के होश भी उड़े

हरदोई। महिला थाने के पुलिसकर्मियों के भी रोंगटे खड़े हो गये जब एकाएक उनके सामने खड़े शख्स के हाथ में एक युवती का कटा सिर उन्होंने देखा। वह शख्स कह रहा था कि साहब बेटी को काट डाला। ये खौफनाक मंजर उत्तर प्रदेश के हरदोई जनपद के महिला थाने में देखने को मिला। 

जनपद के मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेतारा का रहने वाला सर्वेश ने अपनी बेटी के प्रेम संबंधों से गुस्से में था। दरअसल उसने जैसे ही अपनी बेटी को गांव के निवासी एक युवक आदेश के साथ देखा। सर्वेश अपनी बेटी को घर लेकर आया और इतने गुस्से में था कि घर आकर उसने धारदार हथियार बेटी का गला काटा और महिला थाने पहुंच गया। 

पुलिस ने सर्वेश को तुरंत हिरासत में लिया। थाने की पुलिस भारी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर युवती का धड़ और खून पड़ा था। पुलिस ने लड़की के सिर और धड़ को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से पूरे गाँव में सनसनी मची हुई है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-