Breaking News

बड़ी खबर :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कोरोना की वैक्सीन लगवाई। पीएम आज सुबह लगभग सवा छह बजे अपने निवास से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान पहुंचे। इस दौरान ट्रैफिक को लेकर कोई खास व्यवस्था नहीं की गई। 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुबह 6.25 पर भारत बायोटेक की कोवैक्सीन का टीका लगवाया। उन्होंने अपने ट्वीटर हैंडल पर कोवैक्सीन लगवाते हुये एक फोटो भी पोस्ट किया है। पीएम ने कोरोना के दौरान देश के डाक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की भी सराहना करते हुए कहा कि कम समय में उन्होंने उल्लेखनीय कार्य किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में अपराधियों के अवैध कब्जों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2026) देहरादून। पछुवा देहरादून के खुशहालपुर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-