Breaking News

अमिताभ बच्चन की बिगड़ी तबीयत, ब्लॉग में बताया हो सकता है ऑपरेशन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने संकेत दिया है कि स्वास्थ्य संबंधी किसी परेशानी के कारण उन्हें ऑपरेशन कराने की आवश्यकता है। अभी यह स्पष्ट नहीं है कि चिकित्सा प्रक्रिया पूरी हो गई है या नहीं। अमिताभ बच्चन ने अपने निजी ब्लॉग पर लिखा, ‘‘स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत… ऑपरेशन… लिख नहीं सकता।”

अमिताभ बच्चन ने हाल में बताया था कि उनके परिवार के सदस्य, उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटा अभिषेक बच्चन और बहू ऐश्वर्या राय बच्चन इस समय किन-किन फिल्मों में काम कर रहे हैं।

पिछले दिनों अमिताभ बच्चन ने बताया था कि वह जल्द ही फिल्मकार विकास बहल की आगामी फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे। अमिताभ को पिछली बार शूजित सरकार की फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में देखा गया था। अब वह ‘झुंड’ फिल्म में दिखाई देंगे, जो 18 जून को रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी एक और फिल्म ‘चेहरे’ 30 अप्रैल को रिलीज होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में अपराधियों के अवैध कब्जों पर चला धामी सरकार का बुलडोजर, आधा दर्जन से अधिक मकान ध्वस्त

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 सितंबर 2026) देहरादून। पछुवा देहरादून के खुशहालपुर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-